दरगाह थाना पुलिस ने रविवार रात को डीएसटी के साथ मिलकर सटोरियों के ठिकाने मधु शाह गली मे छापा मारकर लाखों रुपए का क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन एक लैपटॉप बरामद किया गया, जिसमें क्रिकेट सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया-आरोपियों में मधुशाह गली निवासी सैयद अकबर अली पुत्र गफ्फार अली, अंदरकोट स्थित सिकंदर मंजिल के पास निवासी शफीक पुत्र हबीब खान, झरनेश्वर रोड निवासी सैयद शावेज हुसैन पुत्र सैयद जफर तथा दर्जी मौहल्ला, लाखन कोटड़ी निवासी निरंजन उर्फ नीरज पुत्र सुरेशचंद्र खींवसर शामिल हैं। सट्टे की खाईवाली अकबर के मकान में ही चल रही थी। रविवार को दिन के समय चंडीगढ़ में रॉयल बेंगलूरू एवं पंजाब किंग्स के बीच 20-20 क्रिकेट मैच हुआ था। जिस पर आरोपियों ने करीब 11 लाख रुपए की सट्टेबाजी की थी। उसके बाद शाम को मुम्बई में हुए मुम्बई इंडियंस तथा चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच पर 1.85 लाख रुपए की खाईवाली की। जिसका हिसाब उनके पास से बरामद हुए लैपटॉप से बरामद हुआ है। चारों से सट्टे की खाईवाली के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


