अजमेर में 10वीं की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा घर से नहाने जाने की कहकर निकली थी। पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस के अनुसार एक पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने शिकायत देकर बताया कि उसके 15 साल की एक बेटी है। जो 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में बेटे को दिखाने के लिए गए थे। पीछे उसकी तीन बेटियां घर पर थी। पुलिस ने बताया कि उसकी एक पुत्री नहाने के लिए बाड़े में जाने की बोलकर निकली थी। जो कि वापस घर नहीं पहुंची तो अन्य बेटी ने उन्हें फोन कर सूचना दी थी। पिता ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंचे और तलाश की तो उसकी कुछ जानकारी नहीं मिली। पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें शंका है कि एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जा सकता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


