बाड़मेर के लोगों को इन दिनों हिट वेव से राहत मिली हुई है। इससे लू और गर्मी असर कम है। तापमान भी लगातार चार दिनों 4.3 डिग्री तक गिरकर 40.8 पहुंच गया है। सोमवार को भी रुक-रुक हवाओं का दौर चल रहा है। इधर मौसम विभाग ने 23-24 अप्रैल को हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। एक बार तापमान बढ़ने के साथ-साथ लू लोगों को परेशान करेगी। दरअसल, इस बार अप्रैल माह में हीट वेव कहर थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल से जारी है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण इस माह में जोधपुर संभाग में बारिश भी हुई है। इससे पूरे संभाग में गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन सिस्टम डिस-एक्टिव होने के बाद फिर हिट वेव चली। येलो, ऑरेज और रेड अलर्ट के बीच हीट वेव का दौर चला। लेकिन बीते तीन-चार दिनों से हीट वेव का असर खत्म होने के बाद अंधड़ चला। इससे गर्मी व लू से राहत मिली। तापमान में गिरता गया। रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को सुबह से रुक-रुक हवा चल रही है। लू का असर भी कम है। लेकिन गर्मी लोगों के पसीने छूटा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग जतन करते नजर आए। नींबू पानी, ज्यूस कॉर्नर सहित पेय पदार्थ ज्यादा पीते नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय में लोग घरों से बाहर जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं। दो दिनों में तापमान 4 डिग्री गिरा मौसम में बार-बार बदलाव के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, शनिवार को अधिकतम तापमान 41.6 और रविवार को तापमान गिरकर 40.8 डिग्री पहुंच गया है। 23 से फिर हीट वेव का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने 23-24 अप्रैल को एक बार फिर हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ एक बार फिर तापमान बढ़कर 45 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।


