आमसभा के दौरान प्रदेश भर के संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन की प्रांतीय आमसभा का भव्य आयोजन दुर्ग जिले के भिलाई स्थित विवेकानंद हॉल, स्मृति नगर में हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सबसे पहले मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिसके बाद दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं होने पर निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार नामांकन स्वीकार किए गए। प्रदेश भर से आए जिला अध्यक्षों और प्रांतीय पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत संगठन की एकता और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया। प्रांताध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख महामंत्री, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर एकल आवेदन प्राप्त होने के कारण सम्पूर्ण निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। प्रांताध्यक्ष पद पर राजेश चटर्जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर चंद्राकर और चंद्रभान सिंह निर्मलकर, प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे, महामंत्री आकाश राय, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रांतीय प्रबंधकारिणी के गठन के लिए शेष पदाधिकारियों के मनोनयन का अधिकार आम सहमति से नव निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दिया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वय दीपक चौधरी और सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ बीके दास ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा है कि प्रांतीय प्रबंधकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन होना संगठन के भीतर आपसी तालमेल, विश्वास और एकजुटता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आम सभा में प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने ऑडिट रिपोर्ट वर्ष 2024-25 प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन आमसभा में किया गया। आमसभा में प्रत्येक जिले के प्रमुख पदाधिकारियों ने खुलकर विचार रखे। जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *