पेंड्रा में जनरल स्टोर में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जला, आसपास के घर खाली करवाए गए; शॉर्ट सर्किट की आशंका

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के रिहायशी इलाके में स्थित नंदनश्री जनरल स्टोर में रविवार को भीषण आग लग गई। आग से दुकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। जनरल स्टोर में लगी आग- पेंड्रा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ऑपरेटर ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। यह दुकान पेंड्रा से बिलासपुर-रतनपुर जाने वाली सड़क पर स्थित है। दुकान में आग लगने के दौरान आसपास के घरों को सुरक्षा के लिए खाली करवाया गया। राहत की बात यह रही कि आग से आसपास के किसी भी घर को नुकसान नहीं पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *