चंडीगढ़ में गिरफ्तार हुआ इमर्जिंग इंडिया का एमडी:चार साल से था फरार; सेक्टर 35 में छिपा था, 10 आपराधिक केस दर्ज हैं

प्लॉट देने के नाम पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला इमर्जिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह सिद्धू 4 साल की फरारी के बाद आखिरकार चंडीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पी.ओ. एंड समन स्टाफ की टीम ने सेक्टर-35 से उसे गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर शेर सिंह को सूचना मिली थी कि गुरप्रीत इसी इलाके में छिपा हुआ है, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गुरप्रीत सिंह सिद्धू पर कुल 10 आपराधिक केस और 63 लोगों ने शिकायत दी है। आरोपी ने प्लॉट दिलाने के नाम पर आम लोगों से भारी ठगी की है। उसके खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में भी कई मामले लंबित हैं। इसके साथ ही पीओ सेल ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 12 अन्य भगोड़ों को भी गिरफ्तार किया है। सभी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अन्य 12 भगोड़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *