सवाईमाधोपुर में 10 हजार की घूस लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार:रवांजना डूंगर थाने में दर्ज मामले को रफा-दफा करने के लिए ली रिश्वत

सवाई माधोपुर ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार सुबह ACB की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रवांजना डूंगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर ACB के ASP सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रवांजना डूंगर थाने में एक परिवादी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस केस को रफा-दफा करने की एवज में हेड कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह ने परिवादी से रिश्वत मांगी। जिसकी शिकायत परिवादी ने ACB सवाई माधोपुर की टीम से की थी। शिकायत पर ACB की टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जिस पर शिकायत सही पाई गई। शिकायत का सत्यापन होने पर ACB की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई रची। ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए टीम ने 10 हजार रुपए ​परिवादी के हाथ भिजवाए। इसी दौरान सोमवार सुबह ACB की टीम ने हेड कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। ASP सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आगामी समय में भी भ्रष्टाचार शिकायत मिलने पर ACB की टीम की ओर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *