भक्ति, संगीत और कुश्ती का संगम:बाकरा में दो दिवसीय मेला 23 से, रात्रि जागरण में होंगे संस्कृतिक प्रोग्राम, सुप्रसिद्ध कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला का जादू

बाकरा गांव में पाला सकल दादाजी का दो दिवसीय मेला 23 अप्रेल से शुरू होगा। यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा, जिसमें भक्ति, संगीत, नाट्य कला और खेल का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। रात्रि जागरण, भजन कीर्तन, भक्तिमय प्रोग्राम 23 अप्रैल 8:30 बजे से शुरू होंगे। इस भक्तिमय संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी मिश्रा अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। उनके साथ जाने-माने भजन गायक सुरेन्द्र सराणी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध नाट्य कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस मेले का आयोजन सुरेश खीचड़, राजेन्द्र खीचड़, सतीश खीचड़ (पूर्व सरपंच) एवं समस्त ग्रामवासी बाकरा के निर्देशन में किया जाएगा। दमखम और रोमांच का मुकाबला कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दर्शकों को ज़ोरदार उत्साह और रोमांच से भर देगी। कुश्ती के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम विजेता को 11000 और द्वितीय विजेता को 5100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। जादुई कलाकार दिखाएं कलां कुश्ती प्रतियोगिता के साथ-साथ, प्रसिद्ध जादुगर राजेन्द्र अपनी अद्भुत जादुई कलाकारी दिखाएंगे। इसके अलावा, बाबूलाल चौधरी एण्ड पार्टी द्वारा एक विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति और संगीत का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *