जैसलमेर में 12 करोड़ की मशीन से चुराई केबल:​​​​​​​सांगड़ पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, विंड मिल से चुराई केबल की बरामद

जैसलमेर जिले की पुलिस थाना सांगड़ ने ऑपरेशन खुलासा के तहत पवन ऊर्जा संयंत्रों के स्टोर से केबल चोरी की घटना का खुलासा कर 2 आरोपियों को दबोचा है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी अयूब खान व अलवे खान के पास से चोरी की गई केबल भी बरामद की गई। सांगड़ थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ही आरोपी चोरों ने अपने साथियों के साथ एक हफ्ते पहले सांगड़ थाना इलाके में विंड मिल के स्टोर से ताम्बे की केबल चुराई थी। पुलिस ने एक ही हफ्ते में दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया और अब अन्य चोरों की तलाश जारी है। स्कॉर्पियो व बाइक पर आए थे चोर
सांगड़ थाना SHO राजेश कुमार ने बताया कि- 15 अप्रैल को सिक्योरिटी सर्विस के सुपरवाइजर स्वरूपसिंह ने सांगड़ थाने में रिपोर्ट पेश की। उसने शिकायत में बताया कि आइनोक्स कंपनी के स्टोर व यार्ड की सुरक्षा का ठेका उसके लिया हुआ है। 14 अप्रैल की रात करीब 12 बजे अयूब खान निवासी जंजो की ढाणी डांगरी, अलवे खान, मीरे खान, दरिये खान, समीर खान व निजाम खान आदि स्कॉर्पियों व बाइक पर सवार होकर आए। दीवार फांदकर स्टोर में घुसकर सभी ने कंटेनर का ताला तोड़कर उसमें रखी तांबे की वायर चोरी की और अपने साथ ले गए। पुलिस ने 2 चोरों को पकड़ा
सांगड़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी के मामले की जांच शुरू की। मामले को लेकर सांगड़ थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में बनाई टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी अयूब खान व अलवे खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल भी बरामद कर ली गई। अब पुलिस अन्य चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *