डोंगरगढ़ में सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश:चेहरे-सिर पर लाठी-पत्थर से मारने के निशान, पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में एक अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। कलकसा से लतमर्रा मार्ग पर सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना 20 अप्रैल 2025 की रात करीब 11 बजे की है। ग्राम करवारी और लतमर्रा के बीच ग्रामीणों को शव मिला। मृतक के चेहरे और सिर पर लाठी और पत्थरों से किए गए हमले के गहरे निशान मौजूद हैं। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आम नागरिकों से मदद मांगी है। कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति एसडीओपी डोंगरगढ़ (94791-92107) या थाना प्रभारी डोंगरगढ़ (94791-92111) से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। साथ ही गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *