सूरजपुर में एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना रिंग रोड पर हुई, जहां तुलेश्वर जायसवाल अपने एक साथी के साथ बिहारपुर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बाइक में अचानक आग लगते ही दोनों सवारों ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोका। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोटरसाइकिल में आग किन कारणों से लगी। राहत की बात यह रही कि दोनों सवार सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।


