केनरा बैंक में 87 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन:भिलाई में 111 खातों में आए साइबर फ्रॉड के पैसे, खाता धारकों से पूछताछ करेगी पुलिस

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्थित केनरा बैंक के 111 खातों में 87 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन हुआ है। इससे पहले मोहन इलाके में स्थित केनरा बैंक के 111 संदिग्ध खातों में 86.33 लाख के संदिग्ध लेन देन मिले थे। मामला वैशाली नगर थाना इलाके का है। वैशाली नगर पुलिस के मुताबिक, वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक के मैनेजर रघुवीर सिंह सिंगोदिया ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, बैंक के ऑडिट में 111 संदिग्ध खाते मिले हैं। इन बैंक खाते में 87 करोड़ रुपए साइबर फ्राड के जरिए आए हैं। भिलाई के खातों में 22 लाख रुपए की रकम होल्ड वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक में जो संदिग्ध खाते मिले हैं, उसमें 87 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। पुलिस ने समय रहते खातों को ट्रैक कर उसमें 22 लाख रुपए की राशि को होल्ड पर डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि, यह राशि तभी रिलीज होगी, जब पैसों के सही होने के पूरे प्रमाण मिल जाएंगे। खाता धारकों से होगी पूछताछ थाना प्रभारी अमित अंदानी का कहना है कि, पुलिस उन सभी खाता धारकों से पूछताछ करेगी, जिनके नाम पर यह खाते हैं। इसके बाद यदि वो लोग दोषी पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। दुर्ग में भी पकड़े गए थे 111 संदिग्ध खाते बता दें कि, तीन महीने पहले 18 जनवरी को दुर्ग की मोहन नगर पुलिस ने भी इस तरह 111 संदिग्ध खातों में 86.33 के संदिग्ध लेनदेन को लेकर साइबर फ्राड का मामला दर्ज किया था। यह सभी खाते दुर्ग स्थित कर्नाटक बैंक की स्टेशन रोड शाखा में संचालित पाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया था। तत्कालीन मोहन नगर थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया था कि, उन्होंने गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर मामला दर्ज किया था। गृह मंत्रालय के पोर्टल बैंक के जरिए भी इस मामले की जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *