कांगड़ा में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, दोनों नूरपुर में फैला रहे थे नशे का कारोबार

कांगड़ा जिले के नूरपुर पुलिस ने दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है। छतरौली क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 6.10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक राणा और आकाशदीप शामिल हैं। दोनों कांगड़ा जिले की जवाली तहसील के रहने वाले हैं। अभिषेक सोथा का और आकाशदीप त्रिलोकपुर में रहता था। दोनों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 25, 29 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। अभिषेक पर SC/ST एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में दो मामले दर्ज हैं। आकाशदीप पर पहले भी NDPS एक्ट में एक मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी क्षेत्र में नशे का कारोबार फैला रहे थे। पुलिस ने चलाया नशे के खिलाफ अभियान नूरपुर पुलिस ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से नशे के खिलाफ सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *