शिमला में डुप्लेक्स हाउस में चोरी:छत की खिड़की से घुसे बदमाश, सोने-चांदी के गहने लेकर फरार; घर में कभी-कभी आते थे मालिक

शिमला में डुप्लेक्स हाउस में चोरी का मामला सामने आया है। घटना छोटा शिमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू मेहता कॉलोनी की है। चोर डुप्लेक्स हाउस से सोने और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता देश राज चौहान ने इसकी पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी उर्वशी का ब्लॉक नंबर-2 में सबसे ऊपरी मंजिल पर डुप्लेक्स हाउस है। उर्वशी और उनके पति मनीष इस घर में कभी कभी आते है। दोनों जनवरी 2025 में आखिरी बार घर आए थे। जाते समय उन्होंने मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया था। छत से डायनिंग हॉल की खिड़की तोड़ी 19 अप्रैल को उनके पड़ोसी विशाल ठाकुर ने उन्हें उनके घर में चोरी की सूचना दी। जब देश राज चौहान अगले दिन शाम 7:40 बजे अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि छत से डायनिंग हॉल की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। दोनों बेडरूम की अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। सोने की प्लेट, गिलास गायब अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के गहने गायब थे। चोरी हुए सामान में महामृत्युंजय मंत्र जाप वाली सोने की प्लेट, चांदी का गिलास, सोने की चेन, टॉप्स, अंगूठियां, पेंडेंट, चूड़ियां और मीना डिजाइन के गहने शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *