किन्नौर में बारिश और बर्फबारी से यातायात प्रभावित:पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान, बीआरओ कर रहा मार्ग बहाली

किन्नौर में निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बारिश के कारण कई जगह यातायात बाधित हुआ। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोमवार को मौसम साफ है। बता दें कि रविवार दोपहर बाद किन्नौर में जोरदार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पर्यटन स्थल नाको में बर्फबारी हुई। असरंग और रोपा में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। लेकिन बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया। एनएच-5 पर कई जगह यातायात बाधित पवारी से पूह की तरफ एनएच-5 पर कई जगह यातायात बाधित हुआ। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीमा सड़क संगठन की टीमें टिंकू नाला, भगत नाला और नेसंग पुल के पास मार्ग बहाली में जुटी हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट इस समय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवान सेब के बगीचों में तौलिया, स्प्रे और खाद डालने का काम कर रहे हैं। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब के पेड़ों में फूल खिल चुके हैं। बर्फबारी और बारिश के बाद क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *