लुधियाना के जगराओं में रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों ने ट्रैफिक समस्या को देखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। लाजपत राय पार्क में हुई बैठक में रेहड़ी यूनियन ने तय किया कि सभी रेहड़ियां सड़क से दो फीट पीछे लगाई जाएंगी। इंकलाबी केंद्र पंजाब के नेता कंवलजीत खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूनियन की नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुखदेव सिंह को प्रधान चुना गया। मलकीत सिंह उप-प्रधान, सुखदेव सोनी सचिव और पप्पी को कैशियर बनाया गया। मजदूरी करने वालों को परेशान न करने की अपील यूनियन ने कई अहम फैसले लिए। सदस्यों ने क्षेत्र में सफाई बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया। प्रशासन से अनुरोध किया गया कि मेहनत-मजदूरी करने वालों को परेशान न किया जाए। यूनियन ने वित्तीय प्रबंधन के लिए हर सदस्य से प्रति माह 50 रुपए का फंड जमा करने का निर्णय लिया। साथ ही, 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बस स्टैंड पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में मजदूर एकता के नारे लगाए गए।


