रांची | नीट यूजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक) के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थी एक मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। नीट यूजी परीक्षा 4 मई को एक सिटिंग में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए राजधानी रांची में केंद्र निर्धारित कर लिए गए है। सेंटर सुप्रींटेंडेंट की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है।


