डिलर्स एसोसिएशन की पहल पर शो कॉज निरस्त

रांची| फेयर प्राइज शॉप डिलर्स एसोसिएशन की रांची जिला शाखा के हस्तक्षेप के बाद रांची अनुभाजन एवं प्रखंड क्षेत्र के 494 दुकानदारों को जारी किया गया शो कॉज समाप्त कर दिया गया है। यह शो कॉज ई-केवाईसी में पीछे रहने की वजह से दिया गया था। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने बताया कि सोमवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, मार्केटिंग आफिसर्स की उपस्थिति में वार्ता हुई। जिसमें एसोसिएशन यह समझाने में सफल रहा कि डीलरों की वजह से इसमें विलंब नहीं हो रहा है। ज्ञानदेव झा ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे स्वयं आगे आएं आैर ज्यादा से ज्यादा संख्या में राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *