निराश्रितों को दी इलेक्ट्रिक ऑटो व स्कूटी

रांची | श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में समाजसेवी पंकज कुमार पोद्दार परिवार द्वारा आश्रम में रह रहे दिव्यांगों एवं निराश्रितों की सुविधा के लिए एक इलेक्ट्रिक ऑटो व स्कूटी दी गई। इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि विगत 15 माह से सद्गुरु अपना घर आश्रम में रह रहे 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित दीन-बंधुओं की बेहतर देखभाल व सेवा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *