घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी, बेतहाशा बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस ने राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शहीद चौक से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने सिर पर सिलेंडर उठाये हुए ही कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। रसोई गैस सिलेंडर, मूल्य वृद्धि, बेतहाशा बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेवार है। गुंजन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियां गरीब विरोधी होती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि देश की महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में सुन्दरी तिर्की, पार्वती सिंह, नीलम सहाय, पार्वती सिंह, सीमा साहु, सरिता देवी, रिना सांगा, अंजू देवी, मेरी तिर्की, शहनाज खातून, शीला उरांव, अनीता सिंह, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी दास, महिमा सिन्हा आदि शामिल थीं। अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस की सदस्य।


