प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर जानकारी ली

रांची | मन्मुख एजुकेशन संस्था कांके रोड में सीसीएल के सहयोग से इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन का रेसीडेंशियल कोर्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को रोहिणी मोहिनी अस्पताल के डॉ. राकेश कुमार व मृदुला नगीना ने प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर जानकारी ली। संस्था के सीईओ मनोज कुमार झा ने डॉक्टरों का स्वागत किया और प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी। डॉ. राकेश कुमार व मृदुला नगीना ने प्रशिक्षणार्थी को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण को पूरा करने पर सरकारी और निजी अस्पतालों मेंे नौकरी करने का अवसर मिलेगा। मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर मनजीत कुमार झा समेत अन्य मौजूद थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *