अमृतसर सिटी | धन धन बाबा दीप सिंह जी वेलफेयर सोसायटी ने जरूरतमंद बच्चे की स्कूल फीस भरी। बच्चे के पिता की मौत तीन साल पहले हो गई थी। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। फीस भरना मुश्किल हो गया था। जैसे ही सोसाइटी को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने मदद का फैसला लिया। सेक्रेड लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मेहता रोड के इस छात्र की एक साल की फीस सोसायटी ने स्कूल को दी। सोसायटी के प्रधान ब्रजिन्दर सिंह टिंकू ने कहा कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे, यही हमारा मकसद है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी पहले भी कई बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठा चुकी है। आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।


