अमृतसर सिटी | सेंट पैट्रिक चर्च, न्यू आबादी में ईस्टर के मौके पर विशेष प्रार्थना हुई। फादर शितिज एंथनी ने प्रभु यीशु मसीह की स्तुति की। चर्च के सदस्यों ने दुनिया भर में रहने वाले लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता के लिए खुद को बलिदान किया। हमारे पापों के लिए क्रूस पर चढ़े। तीसरे दिन मृतकों में से जी उठे और स्वर्ग चले गए। इस मौके पर दीपक शैली, जॉन शुभ, बाबू सैमुअल, मोनू मसीह, सागर चट्ठा, इशाक खोखर, प्रदीप और रोहित मौजूद रहे।


