अमृतसर सिटी | गुरु की वडाली गुरुद्वारा शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी गुरुद्वारा में खालसा दिवस बैसाखी को समर्पित धार्मिक समागम करवाया गया। रागी सिंहों ने गुरु जी का हरजस गाकर संगत को निहाल किया। जत्थेदार जसवंत सिंह, जत्थेदार तारा सिंह, बाबा तार सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, हीरा सिंह की तरफ से यह धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक समागम में विशेष तौर पर पहुंचे जत्थेदार कुलवंत सिंह जत्थेदार जागीर सिंह भकने वाले, निहंग सिंह, लखविंदर सिंह, निहंग सिंह, तरसेम सिंह कोट खालसा, दशमेश तुरना दल बाबा हिम्मत सिंह के जत्थे के मुखी जत्थेदार बाबा हीरा सिंह जी कोट खालसा मौजूद थे।


