श्री गोविंद गोधाम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में अभिमन्यु वध का प्रसंग सुनाया

पिंजरापोल गौशाला की फोकल प्वाइंट शाखा स्थित श्री गोविंद गोधाम मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के दूसरे दिन महाभारत के अभिमन्यु वध का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। आचार्य हरीश शास्त्री ने बताया कि कौरवों ने युद्ध के नियमों को तोड़ते हुए चक्रव्यूह में अभिमन्यु का वध किया। यह सुनकर उसकी पत्नी उत्तरा ने सती होने का निश्चय किया। भगवान श्रीकृष्ण ने गर्भवती उत्तरा को सती होने से रोका। आचार्य ने बताया कि कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। उन्होंने कर्म करते रहने और फल की चिंता न करने की बात कही। कथा में राजा परीक्षित को श्राप मिलने का प्रसंग भी सुनाया गया। कथा के दौरान जब आचार्य ने भजन “लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा’ गाया तो श्रद्धालु झूम उठे। संकीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गौशाला के वरिष्ठ उपप्रधान नवल गुप्ता, सचिव अजय बाजोरिया, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान संदीप खोसला, दिनेश अरोड़ा, हीरा लाल मदान सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण किया। यह कथा 26 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक चलेगी। 27 अप्रैल को पूर्णाहुति और भंडारा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *