“अवार्ड शो’ के मंच पर 250 रिकॉर्ड होल्डर्स को बांटे अवार्ड

इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से अवार्ड शो 2025 का आयोजन दशमेश ऑडिटोरिय, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में करवाया गया, जिसमें भारत की हर राज्य और 12 अलग-अलग देशों से 700 रिकॉर्ड होल्डर्स और उनके परिवार ने भाग लिया। 250 रिकॉर्ड होल्डर्स को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पंकज विंग फाउंडर और सीईओ ने ये अवार्ड बांटे। उनके साथ प्रमोद भाटिया चैयरमेन स्पोर्ट्स सेल पंजाब मौजूद थे। पूरी दुनिया से अपना अवार्ड हासिल करने आए रिकॉर्ड होल्डर्स की खुशी देखते ही बनती थी। शो में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, उनके साथ पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, प्रमोद भाटिया, विकास सोनी, मंगल सिंह, अमरप्रित कौर, सचिन भाटिया प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश, राहुल भाटिया एरिया हेड बैंकिंग मौजूद थे। स्पेशल गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस अनिता राज, मिसेज इंडिया सिंपल क्वात्रा, टीवी स्टार अभियांशु वोहरा और रजत स्वानी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस थे। कोरियोग्राफर प्रीति सिंह ने शो को चार चांद लगा दिए। ओम प्रकाश सोनी पूर्व डिप्टी सीएम ने स्टेज पर कहा कि पूरी दुनिया का टैलेंट आज इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अमृतसर की पवित्र धरती पर सबको एक साथ खड़ा किया है, यह अमृतसर के लिए बहुत मान की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *