‘आप’ वर्कर बिक्कर का हत्यारा सात महीने बाद गांव पहुविंड से गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| पंडोरी, तरनतारन गांव नौशहरा पन्नुआं में बस अड्डे के पास 12 सितंबर को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बचित्तर सिंह उर्फ बिक्कर की मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इसके 7 महीने बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने तरनतारन की पुलिस के साथ संयुक्त आप्रेशन के चलते रविवार देर रात बिक्कर की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ सुख निवासी बरवाला तरनतारन के रूप में हुई है। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि 12 सितंबर को दोपहर गांव नौशहरा पन्नुआं में ‘आप’ के कार्यकर्ता बचित्तर सिंह बिक्कर किसी काम के लिए बस अड्डे के पास एक दुकान के बाहर खड़े थे। जिस दौरान एक मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश नौजवानों ने पिस्टल से तीन गोलियां बिक्कर पर चलाई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी ओर से एटीजीएफ के साथ मिलकर टीमों का गठन किया गया। जिन्होंने इंटेलीजैंस तकनीकी के जरिए रविवार रात सुखबीर सिंह उर्फ सुख का पीछा करते हुए गांव पहुविंड के गुरुद्वारा साहिब के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी राणा ने बताया कि पकड़े गए कातिल सुखबीर सिंह 8 मैंबरी गिरोह का मुखिया था। इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आठ में से 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। सुखबीर सिंह पर पहले भी अटैंप टू मर्डर, लूटमार और फायरिंग करने के कई मुकद्दमे दर्ज है। बता दें कि तरनतारन पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट जिसमें बचित्तर सिंह बिक्कर जो कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था उसे सरपंच बता कर पोस्ट किया गया जो पुलिस की लापरवाही और अनदेखी को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *