भिखीविंड पटवारखाने में पटवारी की अलमारी से मिली शराब की बोतलें

भिखीविंड के पटवारखाने में पटवारी की सरकारी अलमारी से देसी शराब और बीयर की बोतलें मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पटवारी ड्यूटी पर मौजूद था। उसी दौरान एक प्राइवेट कारिंदे ने दफ्तर में वीडियो बनाई। वीडियो में पटवारी अपने किसी साथी से फोन पर कहता सुनाई दे रहा है कि “एह केहो जेया बंदा रखेया तूं, एह बेफकूफ वीडियो बनान देआं, ऐह अलमारी चो शराब कड के ले गया।’ वीडियो में वह दफ्तर में मौजूद लोगों से यह भी कहता है कि उसे यह शराब किसी ने दी थी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। इसके बावजूद सरकारी दफ्तरों में शराब की बोतलें मिलना चिंता का विषय है। अब भ्रष्टाचार के रूप में पैसे नहीं, शराब की बोतलें चलन में आ गई हैं। इस मामले में जब भिखीविंड के तहसीलदार जिनसू बंसल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी नहीं थी। अब मामला उनके ध्यान में आ गया है। अगर जांच में वीडियो में दिखे तथ्य सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *