आयुर्वेदिक उपाय से पाएं एलर्जी से राहत : डॉ. अरोड़ा

अमृतसर| मौसम बदलते ही सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी असर करते हैं। इससे एलर्जी की समस्या भी बढ़ती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र सिंह अरोड़ा ने बताया कि कुछ आसान उपायों से एलर्जी से राहत मिल सकती है। पहला- चिपचिपा, चिकना और स्टार्च वाला भोजन न करें। दूसरा- दिनभर घूंट-घूंट कर गुनगुना पानी पीते रहें। तीसरा- अणु तेल से नस्य क्रिया करें। नाक में 1-2 बूंद तेल डालें और आराम करें। चौथा- सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर पिएं। पांचवां- पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *