श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल अमृतसर के छात्रों ने जेईई-मेन में शानदार प्रदर्शन किया है। मानिक गुप्ता ने 98.55 प्रतिशत, शुभकरमनदीप सिंह ने 93.84 प्रतिशत, नमिश सूरी ने 87.18 प्रतिशत, साहिल खन्ना ने 87.02 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि बेशक परीक्षा का उन पर दबाव था लेकिन समय और तनाव का प्रबंधन करके ही वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते थे। उन्होंने अपने उत्कृष्ट परिणाम के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त किया। स्कूल के अध्यक्ष बलबीर बजाज और प्रिं. डॉ. विनोदिता सांख्यान ने विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी।


