अलवर| सिल्वर ओक स्कूल में एलुमिनाई मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पुराने विद्यार्थी एक मंच पर आकर अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पुराने विद्यार्थियों के स्वागत और उनके परिचय के साथ की गई। इसके बाद सभी को विभिन्न ग्रुपों में बांटा गया और इनके मध्य कई विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं करवाई। विजेता को पुरस्कृत भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से पुराने विद्यार्थियों का स्कूल के साथ जुड़ाव बना रहता है।


