न्यू ईयर कार्निवल मेला शुरू, एक ही छत के नीचे मिलेंगे कई उत्पाद

पाली | शहर में दैनिक भास्कर मीडिया के सहयोग से दशहरा मैदान में न्यू ईयर कार्निवल का आयोजन किया गया। यह कार्निवल शनिवार को शुरू हुआ और 5 जनवरी,2025 तक चलेगा। मेले में शहरवासियों के लिए सर्दी के मौसम के कपड़े, ज्वेलरी, खादी के कुर्ते, लेटेस्ट फैशन के कपड़े, खिलौने, घरेलू सामान और बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। मेले में बड़े शहरों की तरह ही रंग-बिरंगी सजावट की गई है। शहरवासियों को एक ही छत के नीचे खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है। बच्चों के लिए मनोरंजन के कई साधन : कार्निवल में रोमांचक झूले जैसे ड्रैगन ट्रेन, रेंजर, बोन्सी, मेरी गो राउंड आदि लगाए गए हैं। बच्चों के लिए भी कई तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा किचनवेयर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फर्नीचर, खिलौने और विभिन्न प्रकार के रेडीमेड कपड़ों सहित घरेलू उत्पादों की एक विशाल रेंज भी उपलब्ध है। कार्निवल का उद्घाटन दैनिक भास्कर आर 2 हेड अरविंद शर्मा, यूनिट हेड अजय सैनी, वीनू शाह भंसाली, मोहन सुखाड़िया, गिरीश कांकरिया, कलावती शर्मा, रमेश खानवानी, हरिओम गुप्ता, मेला संयोजक जीतू भाई अरोड़ा, नवनीत सारस्वत, अनिल बत्रा और बबलू भाई ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *