गांव भोंट में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

भरतपुर| उच्चैन उपखंड के गांव भौट में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांवभर के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए। पहले दिन कथा व्यास मोहिनी शास्त्री ने कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है। सुबह कथा स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गांव का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान गाजे-बाजे के साथ भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *