झुंझुनूं | एसएस मोदी विद्या विहार में शनिवार को तीन दिवसीय अंतरसदनीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत व विद्यालय सचिव नितिन अग्रवाल थे। अकादमिक निदेशक रॉय सी पॉल व प्राचार्य विजय मसीह से अतिथियों का स्वागत किया। बैंड ग्रुप की अगुवानी में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट निकाला और अतिथियों को सलामी दी। एएसपी राजावत ने कहा कि तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का खेल उत्तम साधन है। खेलों से हम अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं। विद्यालय सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि सभी विद्यार्थियों के पास समान प्रतिभा नहीं होती है, लेकिन विद्यालय खेल प्रतिभाओं को विकसित करने का समान अवसर दिया है। खेल प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों को जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग में बांटा गया। विजेता हाउस को समापन समारोह में ट्राफी देकर व खेलों में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों का प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन के मुकाबलों में हिमालय सदन व अरावली सदन अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। मंच का संचालन वंश, प्रिया व तन्वी जगनानी ने किया। मुंबई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, ऋषि बरासिया, गीलूराम मोदी व विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी।


