TI से विवाद के बाद ASI ने खाया जहर:महासमुंद में किराए के मकान में मिली लाश; मीटिंग में नहीं आने पर हुआ था विवाद

महासमुंद जिले में TI से विवाद के बाद ASI ने जहर खाकर जान दे दी। सहायक उप-निरीक्षक दशरथी साहू (60) बागबाहरा थाने में तैनात थे। मंगलवार को उनका शव बागबाहरा के महावीर कॉम्प्लेक्स स्थित किराए के मकान में मिला। घटना से एक दिन पहले थाना प्रभारी अजय सिन्हा के साथ क्राइम मीटिंग में नहीं आने को लेकर दशरथी साहू का विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। हालांकि, इसके बाद भी ASI साहू ड्यूटी पर पहुंचे थे। मंगलवार को एएसआई साहू के थाने नहीं पहुंचने पर एसडीओपी कार्यालय का स्टाफ उनके घर पहुंचा। वहां वे अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के बॉडी में जहर की पुष्टि हुई है। कोमाखान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान को सील कर जांच कर रही पुलिस मामले में परिजन हार्ट अटैक से मौत होने की बात कह रहे हैं। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में मौत का कारण जहर का सेवन बताया है। मृतक सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैतारी का रहने वाला था। पुलिस ने कोमाखान थाना प्रभारी को मृतक के किराए के मकान की जांच के लिए भेजा है और मकान को सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी के साथ विवाद और अगले दिन एएसआई की मौत के बीच संबंध की जांच की जा रही है। 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन जानकारी के मुताबिक, दशरथी महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना में आरक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने मुंशी के तौर पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है। करीब 6 महीने पहले ही वे आरक्षक से प्रधान आरक्षक फिर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर प्रोमोट हुए। अब उनके रिटायरमेंट में 2 साल बाकी था। मृतक के परिजन उनकी मौत को हार्टअटैक से होना बता रहे हैं, जबकि बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के BMO बुधियार सिंह बढ़ाई का कहना है मैं ऑफिस में था। थाने वाले पोस्टमार्टम के लिए एक पुलिस स्टाफ का बॉडी लाए थे। जिसका डॉ. दीवान ने पीएम किया है। बीमार रहता था आरक्षक – SP SP आशुतोष सिंह का कहना है थाने का ऑडियो वीडियो हमने देखा है। विवाद की बात झूठ है। वो अत्यधिक बीमार रहता था, और समय पर ड्यूटी पर नहीं आता था। पिछले 6 महीने से लगातार छुट्टी पर रहने लगा था। SHO ने समझाइश दी थी, उसके 10 घंटे बाद की घटना है। हार्टअटैक है या प्वाइजन है जब तक हमारे पास पीएम रिपोर्ट लिखित में नहीं आता तब तक कुछ भी नहीं कह सकते। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में कॉन्स्टेबल ने ASI पर दागी 18 गोलियां, मौत:पहली गोली माथे पर फिर 15 सीने में उतारी; गाली देने से भड़का ITBP जवान रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल ने ASI के माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *