भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित हजारेश्वर मंदिर के श्री महंत चंद्र भारती महाराज का 67 वां जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव में गुरु भक्तों ने विभिन्न आयोजन किए। आचार्य श्रवण सामवेदी ने बताया कि गुरुदेव श्री महंत चंद्र भारती महाराज के जन्म उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम किया। सुबह मुहूर्त में श्री हजारेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुबह से ही गुरु भक्तों का मंदिर में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। मंदिर पहुंचकर गुरु भक्तों ने भोलेनाथ और गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। बाद में सभी ने गौशाला में पहुंचकर गोसेवा करते हुए गुरुदेव के सानिध्य में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गुरुदेव के दीर्घायु होने की कामना की। गुरु भक्तों के परम गुरुदेव से आशीर्वाद लेने और उनकी दीर्घायु की मंगल कामना को लेकर शुभकामनाओं का दौर दिन भर जारी रहा। विभिन्न क्षेत्र से गुरु भक्त आश्रम पहुंचे और गुरु का चरण वंदन कर मंगल कामना की।


