सेवा केंद्र पर विश्व ध्यान दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ विश्व ध्यान दिवस प्रतापपगर स्थित ब्रहमाकुमारी सेवा केंद्र पर मनाया। सेवा केंद्र की संचालिका आशा बहिन ने बताया कि 21 दिसंबर को यूनाइटेड नेशन ने विश्व ध्यान दिवस घोषित किया है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के विश्व भर के 140 देश में स्थित सेवा केंद्रों पर विश्व ध्यान दिवस एक साथ मनाया जा रहा है। आंतरिक शांति वैश्विक सद्भावना विषय पर कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसमें सामूहिक रूप से योगाभ्यास, राज योग, अनुभूति का अभ्यास कराया गया। 21 दिसंबर को पहला विश्व ध्यान दिवस विश्व भर में मनाया जा रहा है। ध्यान हमारे प्राचीन संस्कृति और परंपरा है। मेडिटेशन से ही आत्म कल्याण संभव है। राजयोग मेडिटेशन द्वारा हम अपने विचारों का आत्म निरीक्षण आत्म विश्लेषण और नियंत्रण करना सिखाते हैं। यदि मन में श्रेष्ठ विचार होंगे तो पूरे शरीर के सभी अंगों में सूक्ष्म रूप में श्रेष्ठ भावनाओं का संचार होगा। इससे सभी अंग अच्छे से काम करने से हम स्वस्थ रहेंगे। राजयोग से मन का प्रदूषण दूर होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *