सर्व ब्राह्मण समाज की क्रिकेट स्पर्धा शुरू

भास्कर न्यूज |चित्तौड़गढ़ विप्र सेना की ओर से जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को पीजी कालेज खेल मैदान में शुरू हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी व विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडौली, विप्र सेना संभाग अध्यक्ष पीनू मेनारिया सतपुड़ा, जिप सदस्य रवि मेनारिया, जिलाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष नरेश मेहता उदयपुर देहात युवा जिलाध्यक्ष अशोक नागदा थे। सांसद जोशी ने कहा कि विप्र सेना द्वारा एक बहुत ही अच्छी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया जा रहा है जो सराहनीय है ऐसे ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रत्येक ब्लॉक पर भी आयोजित हो। विप्र सेना तहसील अध्यक्ष हनुमान चौबीसा ने बताया कि तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम दिन चार मैच आठ टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें प्रथम मैच बामनखेड़ी और नरपत खेड़ी के मध्य हुआ। जिसमें बामनखेड़ी 54 रन से विजेता हुई इसी के साथ द्वितीय मैच सतपुड़ा 39 रन से,तृतीय मैच चितौड़गढ़ 42 रन से, चतुर्थ मैच में गंगरार विजेता हुई। क्रिकेट प्रतियोगिता के द्वितीय दिन रविवार को धनेत, नपानिया, असावरा माता जी, हिंगोरिया,फाचर, भंवरकिया, धीनवा, मरमी माताजी के मध्य सुबह नौ बजे से पीजी कॉलेज खेल मैदान में खेला जाएगा। विप्र सेना के नगर अध्यक्ष राहुल पालीवाल, गंगरार तहसील अध्यक्ष नारायण शर्मा, राशमी तहसील अध्यक्ष आशीष शर्मा, कपासन तहसील अध्यक्ष पवन भट्ट निंबाहेड़ा नगर अध्यक्ष रतन, प्रमोद राजपुरोहित,नानालाल मेनारिया, वैभव चौबीसा, एस पी तिवारी,रवि शर्मा, लोकेश मेनारिया, सोनू मेनारिया, कुलदीप शर्मा सहित पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे। चित्तौड़गढ़ समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जोशी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *