गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए शहर में घर घर जाकर दिया आमंत्रण

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के आगामी 25 और 26 दिसम्बर को राष्ट्रीय महा अधिवेशन महासभा की तैयारियां तेज हो गई है। आयोजक टीम ने इसके प्रचार प्रसार के लिए शहर में प्रत्येक गुर्जरगौड़ परिवार निमंत्रण दिए। जिला महामंत्री नरेशदत्त व्यास ने बताया कि आयोजन समिति के संयोजक राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय, उप संयोजक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के लिए गठित आमंत्रण कमेठी ने प्रत्येक गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज बंधुओं के घर घर जाकर अधिवेशन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। आमंत्रण समिति प्रमुख पूर्व जिलाध्यक्ष शशिरंजन तिवारी ने बताया कि अधिवेशन निमन्त्रण समिति के राकेश गील, कांतिचंद जोशी, सूरज कांटिया ने शहर, राजमल शर्मा, शिवलाल राजपुरिया, ओम शर्मा दुर्ग, शिवलाल सेमलिया जगदीश शर्मा, मुकेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा कोर्ट ने गांधीनगर, भरत चाष्टा रेलवे, नंदकिशोर जोशी, संदीप उपाध्याय, सुमन्त शर्मा ने कैलाश नगर, भगवती प्रसाद शर्मा, नंदकिशोर निर्झर, मनीष त्रिपाठी, राजेन्द्र व्यास ने कलेक्ट्री क्षेत्र, शिवनारायण जोशी पाटनिया आदि ने निमंत्रण दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *