चित्तौड़गढ़ | महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन हुआ। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हेमेंद्र नाथ व्यास ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल देसाई ने स्वागत कर साथ दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसमें योग सत्र, बौद्धिक सत्र व गतिविधि सत्र हुआ। धरोहर संरक्षण, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी गतिवििध सत्र हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को सात दिनों में गोद ली बस्तियों में जाकर वहां का आर्थिक व सामाजिक सर्वेक्षण करने का सुझाव दिया। ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने का भी आग्रह किया। स्वयंसेवक निकिता राजपूत ने गायन प्रस्तुत किया। विश्व ध्यान दिवस पर सदस्यों ने ध्यान सत्र किया। डॉ. भारती मेहता, डॉ. सुमन डाड, डॉ. पूनम शैरी, डॉ. भारती वीरवाल, डॉ. कैलाश नायमा, डॉ. बी एल कोली, अनिता कुमारी, अपेक्षा नागोरी व बाबूलाल जाट संकाय सदस्य उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी बालकृष्ण लड्ढा ने किया। प्रथम दिन खेल गतिविधियां कार्यक्रम अधिकारी सी. पी. सैनी के निर्देशन में हुआ।


