अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, सैकड़ों परिवार ने किया विरोध:कहा- 100 साल से रह रहे यहां, पुनर्वास की व्यवस्था हो तब ही खाली करेंगे जमीन

धनबाद के सिंदरी में एफसीआई की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का बुधवार को जमकर विरोध हुआ। गौशाला ओपी क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर प्रशासन जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचा था। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वे इस जमीन पर पिछले 100 वर्षों से निवास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक पुनर्वास व्यवस्था के उन्हें जबरन हटाया जा रहा है। न्यायालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का दिया आश्वासन ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि जब तक पुनर्वास की उचित व्यवस्था नहीं होगी, वे जमीन खाली नहीं करेंगे। स्थिति को देखते हुए न्यायालय द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने स्थल की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर न्यायालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए तीन महीने की मोहलत दी। इस दौरान समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि न्यायालय का आदेश स्पष्ट है, लेकिन जनहित को देखते हुए फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर दी गई है। अब यह मामला पुनः न्यायालय में जाएगा, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *