जामताड़ा का पर्वत विहार सैलानियों के लिए तैयार,पिकनिक मनाने पहुंच रहे लोग

नए साल के जश्न मनाने को लेकर जामताड़ा का पर्वत विहार पूरी तरह से तैयार है। 25 दिसंबर से ही पर्वत विहार (पिकनिक स्पॉट) में सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। पिकनिक स्पॉट पर किसी तरह की कोई परेशानी सैलानियों को नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। नये साल के जश्न और पिकनिक मनाने को लेकर जामताड़ा जिले का पर्वत विहार पिकनिक स्पॉट के लिए जिले में शुमार भी है। पिकनिक मनाने के लिए दूर-दूर से सैकड़ों सैलानी यहां पहुंचते हैं। पर्वत विहार जामताड़ा स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन से टोटो, ऑटो और रिक्शा के भी साधन मौजूद हैं। पर्वत विहार में बनाए गए ट्रैकिंग पथों और शांति भरे वातावरण का आनंद लिया जा सकता है। पहाड़ियों से जामताड़ा जिले दृश्य भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। इस पिकनिक स्पॉट का चयन अधिकांश लोग इसलिए भी करते हैं, क्योंकि यहां शांति के साथ लोग पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। नव वर्ष के जश्न को मनाने के लिए यह मुख्य पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *