रांची सिरमटोली फ्लाइओवर निर्माण कार्य अंतिम रूप ले रहा है। रांची रेलवे स्टेशन रेल लाइन के ऊपर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। एजेंसी ने निर्माण को लेकर रेलवे से ब्लॉक मांगी थी। पहले चरण में 2 से 3 दिन रांची लोहरदगा ट्रेन कुछ दिनों के लिए ब्लॉक दी गई थी। दूसरे चरण में रेलवे द्वारा एक सप्ताह पहले से ही ब्लॉक दिया है। इसके तहत अब भी करीब 10 जोड़ी ट्रेनें 26 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगी। रांची रेल मंडल के अनुसार, चार लेन वाली सिरमटोली सड़क सह रेल ऊपरी पुल निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक दिया गया है। इस दौरान रांची से होकर चलने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हैं। रांची से वाराणसी, विशाखापत्तनम, टाटानगर, हावड़ा, झारसुगुड़ा, बोकारो स्टील सिटी आदि जाने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि कुछ ट्रेनों के प्रस्थापन समय में परिवर्तन, मार्ग में बदलाव किए गए हैं। सिरमटोली फ्लाइओवर निर्माण के लिए ये ट्रेनें रहेंगी रद्द… ये दो ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित…


