ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में लोगों को परेशानी न हो: मंत्री

परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस देने में आम लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। पर, सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। राजस्व संग्रहण एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य पूरा करने में असमर्थ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राजस्व संग्रहण के लिए वार्षिक लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। समीक्षा के क्रम में टैक्स, परमिट और वाहनों के रजिस्ट्रेशन में कमी पाई गई। मंत्री ने चिरकुंडा, धनबाद में चल रहे चेक पोस्ट की भांति अन्य जिलों में चेकपोस्ट चालू करने का निर्देश दिया। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन के लिए सीसीटीवी कैमरा राज्यभर में लगाने का निर्देश दिया। मंत्री ने ग्राम गाड़ी योजना के वाहनों के भौतिक निरीक्षण का निर्देश दिया। बैठक में परिवहन सचिव कृपानंद झा, संयुक्त सचिव संगीता लाल, संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रवीण कुमार आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *