पहलगाम आतंकी हमले का विरोध:यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर गांधी मूर्ति चौराहे पर निकाला कैंडल मार्च

यूथ कांग्रेस बांसवाड़ा में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया। गांधी मूर्ति चौराहे पर कैंडल जलाए। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शाश्वत गरासिया ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यूथ कांग्रेस के बांसवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख खान ने कहां कि इस तरह की घटनाएं हमारे देश के लिए शर्मनाक है और कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुभाष निनामा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में देश के साथ खड़ी है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी भारत दोषी , रितेश नानी, महेश जोशी, हेमंत मेईड़ा ,डॉक्टर पार्थ त्रिवेदी, सोना ताबियार ,मनोज श्रीमाल ,अंकिता, सईद परवाना, मोहम्मद रफीक खान ,हिना शर्मा शाहिद बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *