चांडिल | चांडिल अनुमंडल परिसर के समी स्थित मंदिर में मंगलवार की रात हनुमानजी की मूर्ति सहित कई अन्य मूर्तियों को असामाजिक तत्त्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के लोग पहुंचे तथा चांडिल थाना जल्द से जल्द मूर्ति खंडित करने वाले असामाजिक तत्त्वों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही, मंदिर में पुनः बजरंग बली की मूर्ति स्थापित कराने की मांग की। अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू समाज को साथ लेकर जोरदार आंदोलन करेगी। थाना प्रभारी चांडिल दिलशन बिरुवा ने कहा लुलू सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है।


