श्री हनुमान मंदिर में पूजा, चोला चढ़ा बांटा प्रसाद

अमृतसर सिटी | दरबार ए गौस क्वींस रोड श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा अर्चना हुई। पूजा से पहले श्री हनुमान जी का शृंगार किया गया। चोला चढ़ाया गया। मंदिर में हर हर महादेव और जयवीर बजरंगी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा में लड्डू का प्रसाद और मीठा पान चढ़ाया गया। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। मंदिर में सेवा सुशील कुमार, कैप्टन सुनील खन्ना, अजय नंदा, दीपक, रिंकू, संदीप, मंगा, गुरजिंदर जेंटी और हरपिंदर बंटी ने निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *