अमृतसर सिटी | मंदिर लाला प्रभ दयाल धर्मशाला क्वींस रोड रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। पंडित वीरेंद्र कुमार ने बताया, बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। जो व्यक्ति तन, मन और धन से गणेश जी की पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।


