हेरोइन, 1.03 लाख ड्रग मनी समेत 11 काबू

अमृतसर | अजनाला पुलिस ने 2 मामलों में 276 ग्राम हेरोइन, 1.03 लाख ड्रग मनी समेत 11 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान साजन मसीह, हरभेज सिंह, काली और कैप्टन सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से 255 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 2 हजार 800 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। दूसरे मामले में कीर्तन दरबार ग्राउंड अजनाला के पास से गुरविंदर सिंह और हैप्पी को काबू करके 21 ग्राम हेरोइन और 700 रुपए ड्रग मनी बरामद की। पूछताछ के बाद इनके 5 और साथियों को काबू किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *