बीडीएमएम में चमकी स्नेहा पहले सेमेस्टर में बनी जिला टॉपर

अमृतसर | डीएवी कॉलेज के बीडीएमएम के विद्यार्थी स्नेहा ने पहले सेमेस्टर में एसजीपीए 9.08 अर्जित करके परीक्षाओं में जिले में पहला और यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसीपल डॉ. अमरदीप गुप्ता और विभाग मुखी प्रो. विक्रम शर्मा ने स्नेहा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। डॉ. अमरदीप ने बताया कि स्नेहा कॉलेज की मेधावी स्टूडेंट है। कॉलेज का कंप्यूटर विभाग छात्रों को यूनिवर्सिटी एग्जाम और अन्य कंपटीशन के लिए खूब तैयारी भी करवा रहा है। समय-समय पर विभाग द्वारा छात्रों के लिए हैकथन और कंप्यूटर कंपनी का भ्रमण भी करवाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *